गरियाबंद जिले के आवासीय विश्वविद्यालय से युवाओं को बेहतर रोजगार – डाॅ मुन्नालाल देवदास 

0 92

– कौशल आधारित आवासीय शासकीय विश्वविद्यालय समय की मांग

 

– आत्मनिर्भर युवाशक्ति ही गढे़गा आत्मनिर्भर भारत

 

– 16 जून शाला प्रवेश उत्सव और विश्वविद्यालय माँग का यादगार दिवस

 

बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अनुरुप गरियाबंद जिले में भी कौशल आधारित आवासीय शासकीय विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 जून 2026 को संपन्न हुई ।

 

जिसके मुख्य अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संजीव कर्मकार वशिष्ठ जी, अध्यक्षता राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षाविद साहित्यकार, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाॅ मुन्नालाल देवदास ने की , विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर व प्रदेश कर्यालय सहप्रभारी विकास रोहरा जी थे।

 

बैठक में स्वागत उदबोधन के साथ जिला कार्यसमिति के उद्देश्य की जानकारी जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने दी । फिर मुख्य अतिथि डाॅ संजीव कर्मकार ने कहा कि गरियाबंद जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद भी उच्च शिक्षा के पर्याप्त संसाधनों से वंचित है। यहाँ विश्वविद्यालय की स्थापना होने से जिले सहित आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा उन्हें अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंनेआवासीय विश्वविद्यालय के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।

 

अपने अध्यक्षीय उदबोधन में शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ देवदास ने कहा कि आदिवासी बस्तर विकास प्राधिकरण के अनुरुप गरियाबंद जिले को भी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी से जोड़ा जाए । और गरियाबंद जिले में कौशल आधारित आवासीय विश्वविद्यालय संचालित किया जाए, यह समय की मांग है।

 

उन्होंने आगे कहा कि कौशल आधारित विश्वविद्यालय खुलने से गरियाबंद जिले के साथ-साथ महासमुंद एवं धमतरी जिले के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। जिससे समाज में शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव आयेगा। यही आत्मनिर्भर युवाशक्ति ही आत्मनिर्भर भारत के शिल्पी बनेंगे ।

 

डाॅ देवदास ने आगे कहा कि आज 16 जून 2026 को सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मना रहे हैं। और हमारा शिक्षा प्रकोष्ठ गरियाबंद जिले में कौशल आधारित आवासीय शासकीय विश्वविद्यालय खुलवाने हेतु अभिनव पहल कर रहा है। यह हम सबके लिए एक यादगार दिवस है। यह पुण्य प्रयोजन सबके सहयोग से निश्चित ही सफल होगा।

 

 

शिक्षा प्रकोष्ठ जिला गरियाबंद के इस एकदिवसीय बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अपने विचार साझा किए। साथ ही गरियाबंद जिला में आवासीय विश्वविद्यालय खुलवाने हेतु संबंधित जनप्रतिनिधियों, शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और व्यापक जनसमर्थन जुटाने सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया।

 

इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर संजीव कर्मकार वशिष्ठ, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ कार्यालय सह प्रभारी विकास रोहरा,जिला संयोजक डॉ. मुन्नालाल देवदास, सहसंयोजक राजेंद्र सिंह परिहार, सहसंयोजक अशोक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे एवं जिला कार्यकारिणी से केशर कुमार निर्मलकर, खोमेंद्र कुमार यादव, एकादशी देवांगन, दयाराम नागेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment