जल संरक्षण और संवर्धन जन जीवन की खुशहाली का आधार – डाॅ मुन्नालाल देवदास 

0 110

 

– हर वार्ड में मवेशियों के लिए भी जल की व्यवस्था होगी

 

– नगर पंचायत कोपरा में जल संरक्षण और जल संवर्धन हेतु शपथ ग्रहण

पंचकोशी धाम नगर पंचायत कोपरा में जल जीवन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर जन जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा भविष्य के लिए जल बचाने का संकल्प दिलाना था।

कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस शपथ ग्रहण में कोपरा नगर के राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षाविद साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने सबको शपथ दिलाते हुए कहा कि मानव जीवन की खुशहाली और विकास का आधार जल संरक्षण और जल संवर्धन है। इसलिए हमें जीवनदायनी जल के एक – एक बूंद के महत्व को समझना होगा। जल का सदुपयोग करना ही मानव धर्म है। क्योंकि जल है तो कल है।

 

उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए कहा कि वे जल का दुरुपयोग नहीं करेंगे, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देंगे तथा अपने घर एवं आसपास जल बचाने के उपाय अपनाने पर जोर देगें ।

 

इस अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्यामलाल वर्मा, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संतोष तारक, शिक्षक ज्ञानेन्द्र शर्मा आदि ने कार्यक्रम में लोगों को दैनिक जीवन में जल बचाने के सरल उपायों की जानकारी भी दी । जैसे — नलों को अनावश्यक खुला न छोड़ना, वर्षा जल का संग्रह करना, पेड़-पौधों का संरक्षण करना तथा स्वच्छता बनाए रखना आदि । इसी प्रकार विद्यार्थियों एवं युवा साथियों के माध्यम से जल संरक्षण संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

नगर पंचायत कोपरा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे नगर पंचायत उपाध्यक्ष पति तारिणी कृष्णा सेन , सभापति विद्या साहू, पार्षद गण श्रीमती सुरेखा गोयल ,विक्रम साहू , शिवम सिन्हा, जेठू ध्रुव, नंद बन्शे, रामू तारक, संगीता यादव, घनश्याम यादव, श्रीमती दामिनी साहू, आर्किटेक्चर विकास हरवंश और नगर पंचायत कोपरा के कर्मचारी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment