आवारा पशुओं के आतंक पर व्यापारियों का हल्ला बोल, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0 94

 

मुबारक अली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को आवारा कुत्तों, बंदरों व छुट्टा सांडों के आतंक के खिलाफ नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

 

सचिन बाथम ने कहा कि हिंसक जानवरों के कारण राहगीर व बच्चे आए दिन शिकार हो रहे हैं। बाजारों में ग्राहक आने से डर रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने डॉग-कैचर गाड़ी चलाने, सांडों को गौशाला भेजने व बंदरों की समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही टोल-फ्री नंबर जारी करने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आकाशदीप गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह सेठ, उवैस हसन खां, सुशील दीक्षित, सरताज अली शाह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment