सीधी में झारखंड से भटककर मड़वास पहुंची मासूम बच्ची, थाना प्रभारी ने परिजनों को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

0 394

सीधी,मड़वास,

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जहां झारखंड से भटककर आई लगभग 6-7 वर्षीय मासूम बच्ची को मड़वास पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची किसी कारणवश अपने परिवार से बिछड़कर भटकते हुए मड़वास क्षेत्र पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मड़वास तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू की। बच्ची द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित किया।

थाना प्रभारी द्वारा बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे अस्थायी रूप से एक सुरक्षित गुप्ता परिवार के यहां रखा गया था। इसके बाद आज परिजनों के मड़वास पहुंचने पर थाना में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने मड़वास पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की प्रशंसा की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment