नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना से बालिका सकुशल बरामद, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं बढ़ीं

0 359

 

सीधी | 21 मई 2026

जिला सीधी की चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सतना से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को आरोपी नाबालिग बालिका को शहर की चकाचौंध और बेहतर जीवन का लालच देकर अपने साथ ले गया था। मामले की सूचना मिलने पर चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तलाश में जुटी रही। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सतना से बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान मामले में धारा 64(2), 64(F), 351(3), 115(2), 96, 3(5) बीएनएस तथा 5(L), 6, 5(N)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्यवाही में टीआई रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, एएसआई एवं चौकी प्रभारी खड्डी नीरज कुमार, आरक्षक रविन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, महिला आरक्षक अंजली सिंह तथा साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment