सीधी संसदीय क्षेत्र को 83.46 करोड़ की बड़ी सौगात

0 284

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से 121.42 किमी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से क्षेत्र को प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM JANMAN) बैच-1 एवं बैच-2 के अंतर्गत 83.46 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली है। भारत सरकार द्वारा 121.42 किलोमीटर लंबाई के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से संसदीय क्षेत्र के दूरस्थ एवं जनजातीय इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं अन्य मूलभूत सेवाओं तक लोगों की पहुंच अधिक आसान और सुगम हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और निरंतर प्रयासों से सीधी संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इस उपलब्धि पर सांसद ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment