मेरा युवा भारत कार्यालय में जिला युवा अधिकारी ने किया योगदान

जहानाबाद / मेरा युवा भारत जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के कार्यालय में नये जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने अपना योगदान दिया है, इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में अपने कर्मचारियों सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवा मंडल, महिला मंडल के युवा स्वयं सेवकों से शिष्टाचार भेंट वार्ता किया i इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मेरा युवा भारत के द्वारा संचालित कार्यक्रमो सहित सरकार के द्वारा संचालित जनहित के योजनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, के साथ खेल कुद सहित ग्रामीण युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें समाज व राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए जागरूक करना है, वहीं जिले में संचालित जनहित के योजनाओं को अपने युवा क्लब के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना है, इस दौरान उनके कार्यालय कक्ष में नागेन्द्र भागवत राष्ट्रीय औरगेनाईजेशन के सचिव नवीन कुमार, वहीं ज्योत्सना युवा मंडल के सचिव रंधीर कुमार युवा स्वयं सेवक आयुष मिल्टन, रंजु कुमारी, समेत कई युवाओं ने अपने नए युवा अधिकारी मेरा युवा भारत जहानाबाद को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया i इस दौरान जिला युवा लेखा अधिकारी राजेश कुमार, सिधी मोची, सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे i
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार