खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शुक्रवार, 15 मई 2026
🔴👉तिरस्कार और संघर्ष के बीच जारी है कर्मचारियों द्वारा जनगणना अभियान, कुछ व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर उठ रहे बड़े सवाल।
⛔👉महंगाई की एक और आम आदमी पर मार, बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर ₹3 की गई बढ़ोतरी।
🔵👉6 करोड़ 28 लाख से बना नया बस स्टैंड बदहाली का हो गया शिकार, शिवसेना ने सीधी में खोला मोर्चा।
🔵👉सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने फीता काटकर किया ज्ञान स्टील इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।
🔵👉डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत पड़रिया कला के भद्दू टोला में बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती की मौत, चार हुए घायल।
🔵👉2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी; ताइवान पर गलती मत करना, Trump बोले- “आप जैसे महान नेता का मित्र होना सम्मान की बात है।
🔵👉उत्तर प्रदेश में महाविनाश की आंधी 104 लोगों की मौत से दहल उठा प्रदेश, CM योगी ने संभाली कमान- अधिकारियों को जल्द राहत के निर्देश।
🔵👉’अरविंद केजरीवाल मुझे डरा नहीं सकते’, हाई कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई की शुरू।
🔵👉भारत विरोधी बयानों पर बांग्लादेश सरकार का ब्रेक; कहा- “भाजपा राज में मुस्लिमों पर जुल्म के आरोप झूठे, जमात सबूत तो दे”।
🔵👉होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल हमला, भारत बोला- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।
🔵👉बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया, असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक।
⛔👉मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत,शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे; UP-बिहार के हैं मजदूर, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, 4 पर FIR।
🔵👉वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे,चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान; 18 मई को शपथ लेंगे।
🔵👉NEET पेपर लीक, शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए, राजस्थान पुलिस बोली- गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा, अब तक 7 गिरफ्तार।
🔵👉सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल, जब सरकार को ही फैसला लेना है, फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों।
🔵👉उदयनिधि बोले- हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं,लोग मंदिरों में जाएं; सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत।
🔵👉ED ने कोलकाता पुलिस के DCP को गिरफ्तार किया,जांच में पेश न होने का आरोप; TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर।
🔵👉तमिलनाडु में AIADMK में फूट, पलानीस्वामी-षणमुगम गुट में बंटी पार्टी,CM विजय को सपोर्ट देने वालों को हटाया; हिंसा रोकने चेन्नई ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात।
🔵👉ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं, चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे।
🔵👉अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद… BRICS बैठक में इजरायल-US पर भड़के अराघची, बोले- झुकेगा नहीं।
🔵👉व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे।
🔵👉’हमलावरों को दी पनाह’,ईरान ने UAE पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ये मददगार नहीं बल्कि खुद एक हमलावर।
🔵👉4 साल के रुद्र ने 65 सेकंड में ग्रहों को पहचान कर किया सभी को हैरान, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज।
🔵👉दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड… बस ड्राइवर और हेल्पर ने महिला से किया गैंगरेप, पैदल घर जाते समय बस में खींचा।
खेल समाचार
🔴👉🏏 आईपीएल 2026 ➖तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS
🔴👉🏏वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रीलंका ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे 15 वर्षीय बल्लेबाज।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤