SP सौरभ दीक्षित का विशेष अभियान, 1 दिन में 30 शिकायतें मौके पर निपटाईं

अब थाने के चक्कर नहीं, CO व SHO रोजाना शिकायतकर्ता के घर जाएंगे
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर।
जनशिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 11 मई को शाहजहाँपुर पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के घर मौके पर जाकर कुल 30 शिकायतों का निस्तारण किया।
SP सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं ASP ग्रामीण/ASP नगर के पर्यवेक्षण में IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी ASP ग्रामीण को नामित किया गया है।
नियम के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम 1 स्थान तथा प्रत्येक थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में कम से कम 2 स्थानों पर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर रही है।
अभियान का उद्देश्य है कि शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या उच्चाधिकारियों के पास न आना पड़े। अब पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर बेहतर तरीके से शिकायत का समाधान कर रही है। शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होना पड़ेगा।