मेड़बंदी में लापरवाही पड़ी भारी, DM ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

0 87

 

कलान के दोषपुर नगर में 1 साल से लंबित था मामला, जनता दर्शन में पहुंचा फरियादी

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर।

तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम दोषपुर नगर में भूमि मेड़बंदी प्रकरण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश दिए हैं।

 

ग्राम दोषपुर नगर निवासी आदेश कुमार ने मंगलवार को जनता दर्शन में डीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि खसरा संख्या 79क रकबा 0.162 हेक्टेयर भूमि की मेड़बंदी के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। क्षेत्रीय कानूनगो रामकुमार श्रीवास्तव द्वारा कच्ची तूदांबदी किए जाने के बावजूद आज तक मेड़बंदी पत्रावली न्यायालय में दाखिल नहीं की गई।

 

शिकायत में कहा गया कि विपक्षी गुरुदेव व सुखदेव पुत्रगण छत्रपाल तथा कंचन पत्नी नेत्रपाल जबरन भूमि पर नींव खोद रहे हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

 

प्रार्थी का आरोप है कि एक वर्ष बीतने के बाद भी मेड़बंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और कानूनगो स्तर पर मामला लंबित रखा गया। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं निकला।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment