विवाह समारोह में हंगामा: प्रेमिका के आरोपों से भड़का विवाद, दूल्हा और युवती से मारपीट

0 300

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

 

जिले के मुख्यालय में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक मौके पर पहुंच गई और उसने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद लोगों ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका दोनों की पिटाई कर दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसवाही गांव निवासी दूल्हा मनीष अपनी बारात लेकर शहर स्थित जलाराम पेट्रोल पंप के सामने इमली कूटी में विवाह समारोह में पहुंचा था, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अचानक उसकी कथित प्रेमिका वहां पहुंच गई और दूल्हे पर धोखा देने के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमिका के आरोपों के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाराती और घराती दोनों पक्षों के लोग आक्रोशित हो उठे और देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कुछ लोगों ने गुस्से में आकर दूल्हे मनीष और उसकी प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी।

 

घटना के दौरान शादी स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना के बाद शादी समारोह बुरी तरह प्रभावित हुआ और यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment