गेहूं खरीदी में लापरवाही भारी: चौफाल केंद्र प्रभारी निलंबित

खुले में रखा अनाज भीगने से किसानों को नुकसान, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

0 238


खबर:
सीधी। जिले के चौफाल स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में पाया गया कि खरीदा गया गेहूं खुले में रखा गया था, जिससे बारिश और नमी के कारण बड़ी मात्रा में अनाज भीगकर खराब हो गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए थे, जबकि इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके थे। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित प्रभारी से कराई जाएगी।
कलेक्टर ने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए तुरंत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment