जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: शादी का झांसा देकर अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सुरक्षित बरामद

0 316

सीधी | 20 अप्रैल 2026

‘अभियान मुस्कान’ के तहत सीधी जिले की जमोड़ी पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही शादी का झांसा देकर उसे अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

शादी और बेहतर जीवन का लालच देकर किया अगवा

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में थाना जमोड़ी क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को शादी और सुनहरे भविष्य का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और राज्य की सीमा पार करते हुए महाराष्ट्र भाग गया।

महाराष्ट्र के कल्याण में दबिश, सुरक्षित रेस्क्यू

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन कल्याण (महाराष्ट्र) में मिली। थाना प्रभारी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और नाबालिग को सुरक्षित मुक्त कराया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर सीधी लाया गया।

1400 किमी दूर सफल ऑपरेशन, टीम की सराहनीय भूमिका

करीब 1400 किलोमीटर दूर जाकर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उनि. वर्षा यादव, महिला प्रधान आरक्षक कुसुम, आरक्षक नीरज एवं आरक्षक अभिषेक शामिल रहे।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक नाबालिग की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हुई है, जिसे क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment