महापौर, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन। 

“नारी का सम्मान, शाहजहाँपुर का अभिमान!”

0 363

 

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। नगर निगम की सक्रिय सहभागिता के साथ भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की उपस्थिति में हुआ सम्मेलन कार्यक्रम ।

 

 

इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं सहभागिता को नई दिशा प्रदान की।

 

कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें नगर निगम शाहजहाँपुर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

सम्मेलन के दौरान नारी शक्ति के विविध आयामों पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी भागीदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

नगर निगम द्वारा इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि महिलाओं का सम्मान ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment