खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
सोमवार, 13 अप्रैल 2026
🔵👉सीधी जिले के बहरी थाना पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 15 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार।
🔵👉व्योहारी रेलवे स्टेशन पर राहत ट्रेन में लगी अचानक भीषण आग से मची अफरा तफरी।
🔵👉महिला उत्पीड़न एवं विवादित बयान के विरोध में सीधी में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर दर्ज कराई गई शिकायत।
🔵👉संगीत जगत से दुखद खबर ➖दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान।
🔵👉ट्रंप का फरमान या तेहरान की अकड़, PAK में 21 घंटे चली US-ईरान मैराथन बातचीत हुई फेल।
🔵👉इस्लामाबाद वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान,होरमुज में शुरू करेगा नाकेबंदी, US Navy को दी खुली छूट।
🔵👉युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटम,अपनी “सबसे खूबसूरत महिला” से मेरी शादी करवाओ, 1 अरब डॉलर भी दो वर्ना सभी कूटनीतिक संबंध खत्म।
🔵👉’डील होने ही वाली थी, लेकिन’, ईरान ने बताया आखिरी मौके पर पलटा अमेरिका।
🔵👉कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे,कैबिनेट में फेरबदल की मांग; पहली बार जीते 38 MLA ने भी 5 मंत्री पद मांगे।
🔵👉अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी,28 अगस्त को खत्म होगी; 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
🔵👉प.बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई,वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे; 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग।
🔵👉US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल।
🔵👉शिवराज सिंह चौहान बनाएंगे बिहार की सरकार… भाजपा से सौंपी केंद्रीय मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी।
🔵👉बिहार में अब ‘रिवर्स मोड’ में होगा विभागों का बंटवारा! CM भाजपा का तय, लेकिन गृह विभाग पर सस्पेंस बरकरार।
🔵👉’बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं…’, जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अमेरिकी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ।
🔵👉लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव की ओर से SC में दायर अपील पर आज सुनवाई।
🔵👉होर्मुज आम जहाजों के लिए खुला हुआ है- ईरानी सेना का बड़ा दावा।
🔵👉दिल्ली में पेट्रोल वाहनों पर लग सकता है ब्रेक! EV Policy 2026-30 का ड्राफ्ट तैयार, बड़ा बदलाव तय।
🔵👉नारी शक्ति वंदन अधिनियम, बीजेपी का ‘प्लान-72’ तैयार, विपक्ष के कड़े सवालों के बीच पास होगा यह ऐतिहासिक बिल?
🔵👉महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र,कहा दल को परे रखकर एक स्वर में पारित करें विधेयक।
🔵👉मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान समेत 16 राज्यों में आज से बढ़ेगी गर्मी,मनाली में बर्फबारी, पारा माइनस 7 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर उठा।
खेल समाचार
🔴👉🏏पाटीदार, कोहली और साल्ट के तूफान में उड़ी मुंबई, आरसीबी ने 18 रन से हराया
🔴👉🏏आईपीएल 2026-गिल और बटलर के अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤