पछियारी बिगहा में आग लगने से तीन भैंस झुलसे, एक भैंस की मौत 

0 264

 

हुलासगंज (जहानाबाद) हुलासगंज प्रखंड के पछियारी बिगहा गांव में रविवार को आग लग जाने से तीन मवेशियों सहित एक मवेशी की मौत घटनास्थल पर ही हों गई! ग्रामीणों के अनुसार आग की तिव्रता इतनी अधिक थी कि मबेशीयों को निकालने का मौका ही नहीं मिला! यहां बता दें कि पछियारी बिगहा गांव निवासी बिजेंद्र प्रसाद यादव के घर में अचानक आग लग गई, जिससे पुरे गांव में अफरातफरी का मौहौल बन गया ! जहां बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका ! तब तक तीन मवेशी झुल गए जबकि एक मवेशी की मौत घटनास्थल पर हि हों गई! इस दौरान क्षेत्र में अगलगी की घटना सुनकर मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव ने पिड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद की बात कही! इस दौरान उन्होंने फोन कर जिला प्रशासन जहानाबाद को जरूरी सहायता प्रदान करने की बात कही! पुर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने बताया कि बिजेंद्र प्रसाद यादव एक गरीब किसान है और घर में अचानक आग लग जाने से उनके पास रखें खाने पीने का समान सब जल गया है! इसलिए जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पिड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने की बात कही है! वही मानवता के परिचय देते हुए पुर्व विधायक ने किसान की जख्मी पत्नी को अपनी गाड़ी में बैठाकर बेहतर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया! इस दौरान उन्होंने कहा कि पिड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment