मैया अभियान” के तहत वृहद स्वच्छता अभियान, नर्मदा घाटों की हुई साफ-सफाई

0 430

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडोरी-जिले में माननीय कलेक्टर महोदया के निर्देशन में “मैया अभियान” के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ नर्मदा जी के विभिन्न घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद् डिंडोरी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

कलेक्टर महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि माँ नर्मदा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नदी एवं घाटों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें।

अभियान के उपरांत कलेक्टर महोदया ने नगर भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवंती बाई चौक में संचालित सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही गल्ला गोदाम क्षेत्र में चौपाटी विकसित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जनभागीदारी से संचालित इस पहल के माध्यम से जिले में स्वच्छता एवं नदी संरक्षण की दिशा में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment