Breaking News

नर्मदा घाट पर श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, मैया अभियान से जुड़े नए सदस्य

0 361

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडोरी-जिले में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित मैया अभियान के अंतर्गत 12 अप्रैल 2026 को प्रत्येक रविवार की भांति नर्मदा जी के घाट पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के सदस्यों ने सामूहिक रूप से घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के नेतृत्वकर्ता डॉ. संतोष परस्ते द्वारा एसडीएम श्री राम बाबू देवांगन को अभियान की टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान से जुड़े नवीन सक्रिय सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें एसडीएम श्री देवांगन के हाथों टी-शर्ट प्रदान कर औपचारिक रूप से अभियान में शामिल किया गया।

इस अवसर पर एसडीओ श्री ऋषभ ककोड़िया, श्री समर सिंह परमार, श्री संदीप बर्मन एवं श्री नीरज पट्टा को मैया अभियान से जोड़ा गया, जिन्होंने स्वच्छता एवं जल संरक्षण के इस जन अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जन अभियान परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से नर्मदा घाटों की स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल निरंतर जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment