बरगवां पुलिस की तत्परता: गाजीपुर (उ.प्र.) की गुमशुदा 13 वर्षीय बालिका सकुशल परिजनों को सुपुर्द

0 2,186

बरगवां, सिंगरौली | दिनांक: 11 अप्रैल 2026

थाना बरगवां पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से गुम हुई 13 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम डगा में एक अज्ञात बालिका मिली है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। बालिका की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर बैढ़न में सुरक्षित रखा गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय के निर्देशन में बालिका की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए गए। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी श्रीमती सरोज सोनवानी, केयर टेकर अनीता साहु, सुरक्षाकर्मी माण्डवी मिश्रा एवं महिला प्रधान आरक्षक अंशु शुक्ला द्वारा सतत पूछताछ एवं देखरेख के दौरान बालिका ने स्वयं को जिला गाजीपुर (उ.प्र.) का निवासी बताया।

इसके पश्चात बालिका की काउंसलिंग बाल कल्याण समिति के समक्ष कराई गई, जहां प्राप्त जानकारी की पुष्टि हुई। बरगवां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाजीपुर के संबंधित थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर बाल कल्याण समिति की विधिवत प्रक्रिया के माध्यम से बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

सराहनीय भूमिका:

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मो. समीर, सहायक उपनिरीक्षक विनोद, प्रधान आरक्षक अवधलाल सोनी, नन्दकिशोर बागरी सहित वन स्टॉप सेंटर की टीम—श्रीमती सरोज सोनवानी, अनीता साहु, माण्डवी मिश्रा एवं अंशु शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment