घोसी में ज्योतिराव फुले जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

0 243

घोसी (जहानाबाद) | संवाददाता: नवीन कुमार

घोसी नगर पंचायत अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैरामसराय में ज्योतिराव फुले जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुज प्रसाद निराला ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिराव फुले के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर गांव समुदाय एवं विद्यालय परिवार की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

अध्यक्षीय संबोधन में अनुज प्रसाद निराला ने कहा कि ज्योतिराव फुले एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश प्रसाद ने उन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के साथ सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर वंचित समाज को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा।

इस अवसर पर इंटर आर्ट्स में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा खुशबू कुमारी को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खुशी कुमारी, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, इन्द्रजीत कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं को भी मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु प्रिया, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, वीरेश दास, संजु कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment