Breaking News

महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया ने ली महत्वपूर्ण बैठक

संगठन विस्तार, सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिया मार्गदर्शन

0 223

 

महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत जवाहर कांग्रेस भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने सेवा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक को संबोधित करते हुए संगीता कांकरिया ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उसे और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। साथ ही उन्होंने संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने एवं कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने और संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ना और भविष्य की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

इस दौरान संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल अरविंद कुमार सिंह रोशन, प्रदेश महिला महासचिव कुमुदिनी सिंह, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शशिकला द्विवेदी, अनिता वर्मा, कुसुमबाई वर्मा, माधुरी सिंह, पुष्पा सिंह चंदेल, सीमा सिंह, तारा सिंह, पुष्पा सिंह बघेल, रेखा सिंह, प्रियंका सिंह, वसुधा सिंह, सुमन विश्वकर्मा, आशिका द्विवेदी सहित महिला सेवादल की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment