खबरें खुंखार,देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
🔵👉सीधी में जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया विशाल शक्ति प्रदर्शन।
🔵👉सीधी में भारतीय जनता पार्टी के भव्य जिला कार्यालय भवन का अस्पताल चौराहा सीधी में हुआ भूमि पूजन, डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा सर्व सुविधा युक्त हाईटेक कार्यालय भवन।
🔵👉ड्यूटी के दौरान शराब खोरी पड़ी भारी, सीधी में तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित।
🔵👉सीधी कलेक्टर ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए पारदर्शी सर्वे और त्वरित राहत के निर्देश।
🔵👉सीधी जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, ट्यूबवेल उत्खनन एवं गैर पेयजल उपयोग पर लगाया गया प्रतिबंध।
🔵👉पहली बार हो रही पूरी डिजिटल जनगणना में कर्मचारियों एवं जनता से सहयोग के लिए की गई अपील, सहयोग नहीं करने पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान।
🔵👉सीधी में 100% रिजल्ट का धमाका, स्टार ऑफ द मंथ में चमके शिक्षक, कलेक्टर ने बनाया जिले का हीरो।
🔵👉हर पार्टी ने किया ब्राह्मणों को नजर अंदाज, कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी। तमिलनाडु चुनाव में ब्राह्मण उम्मीदवार नहीं।
🔵👉उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा आई कार्ड से लेकर कैशलेस इलाज तक।
🔵👉मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करेगी मोहन सरकार, प्रधानमंत्री के मिशन पर मध्य प्रदेश में एक्शन।
🔵👉सच हुई ट्रंप की धमकी, ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर किया हमला, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप।
🔵👉नेतन्याहू की ईरान के खिलाफ दहाड़- “खून का हिसाब खून से, अब कोई नहीं बचेगा”।
🔵👉ईरान को अपशब्दों भरी धमकी पर बवाल, अमेरिकी नेता बोले-‘पागल हो गए हैं ट्रंप…लगता है दिमाग को लकवा मार गया।
🔵👉जयशंकर ने कतर प्रधानमंत्री व ईरानी विदेश मंत्री से की हाई लेवल वार्ता, खाड़ी संकट पर दिया भारत का स्पष्ट संदेश।
🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है।
🔵👉तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड लॉकडाउन में दुकान खोली थी।
🔵👉भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण।
🔵👉’भारत-ईरान का संबंध पांच हजार साल पुराना है’, अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच बोले सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि।
🔵👉भारत की परमाणु ‘हुंकार’, हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास।
🔵👉पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान, कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन।
🔵👉शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार ,सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, बङी कंपनियों में दिखी तेजी।
🔵👉असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार, तमिलनाडु में नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म; लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए।
🔵👉दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार,नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था।
🔵👉प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील,इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे; पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है।
🔵👉भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, मोदी बोले- भाजपा हर चुनौती को तैयार, योगी ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन।
🔵👉’मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत’,ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं
🔵👉70 की रफ्तार से तूफान, 5 सर्कुलेशन, IMD का दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट।
🔵👉दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल खुद पैरवी करेंगे: जस्टिस स्वर्ण कांता से इस केस से हटने की मांग की।
🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर आक्रमण का मूड बदला, पहले US का 51वां राज्य बनाने का था प्लान।
🔵👉जजों पर हमले के वक्त मुख्य सचिव का फोन क्यों नहीं लगा? बंगाल SIR पर CJI सख्त।
खेल समाचार
🔴👉🏏आइपीएल 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤