जनभागीदारी से जल क्रांति: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ बना गांव-गांव में जल बचाओ का महाअभियान”

0 225

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

जिले की ग्राम पंचायतों में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जनभागीदारी से जुड़े इन प्रयासों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल के प्रति जागरूकता को नई दिशा दी है। लोग स्वेच्छा से आगे आकर अभियान में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह पहल अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है।

 

अभियान के अंतर्गत पंचायतों द्वारा तालाबों की साफ-सफाई, गाद निकासी, खेत-तालाब निर्माण, प्याऊ स्थापना और जल स्रोतों के संरक्षण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से जहां जल संरचनाओं का पुनर्जीवन हो रहा है, वहीं ग्रामीणों में जल के महत्व को लेकर समझ भी विकसित हो रही है। सामुदायिक सहयोग से गांवों में जल संकट से निपटने की ठोस पहल देखने को मिल रही है।

 

इसके साथ ही नागरिकों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई, जैविक खेती और अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। “जनसहभागिता से जल संरक्षण” की मूल भावना पर आधारित यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment