” कृषि विज्ञान केंद में हुआ तिलहन एवं मोटे अनाज के कृषकों का प्रशिक्षण

0 128

 

 

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-कृषक कल्याण वर्ष 2026 अन्तर्गत जिले में कृषि तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषकों समय-समय पर उन्नत खेती से अवगत करवाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है। जिसके अंतर्गत जिले के अन्दर कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण का आयोजन डिंडोरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। तिलहन मिशन एवं एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत किसानों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें कृषकों को तिलहन एवं मोटे अनाजों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण की जानकारी दी गई।

कृषकों को बदलते बाजार एवं मूल्य संवर्धन के लाभ, उत्पादन एवं प्रसंस्करण के साथ- साथ बाजार में आने वाली समस्याओं का निराकरण बताया गया। कार्यक्रम में डिंडोरी के सातों विकासखंडों के कृषक शामिल होंगे। किसानों को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायकों के द्वारा कृषि सलाह दी गई एवं उनकी परेशानियों का निराकरण किया,कृषकों ने अपने सवालों के जवाब पूछे एवं उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में शामिल हुए।

कृषक श्री जोगीराम सरोते द्वारा कृषि विभाग की धन्यवाद एवं ऐसे आयोजन नियमित करने का अनुरोध किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment