सीधी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में 100 अवैध शराब विक्रेताओं पर केस दर्ज

सीधी | 30 मार्च 2026
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘अभियान प्रहार 2.0’ के तहत सीधी पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र दो दिनों में जिलेभर में 100 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। इस अभियान का संचालन पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा तथा एसडीओपी चुरहट एवं कुसमी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
468 लीटर अवैध शराब जब्त, कीमत 1.34 लाख रुपए अभियान के दौरान कुल 468 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है।
एसपी का सख्त संदेश पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “अभियान प्रहार 2.0 के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा।”
इस पूरी कार्रवाई में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिस बल की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके चलते यह अभियान प्रभावी रूप से सफल