सेमरिया थाना पहुंचा भटका 13 वर्षीय बालक, पुलिस ने लिया संरक्षण में

0 228

🔴 BREAKING NEWS | PRIDE INDIA NEW

रीवा जिले के सेमरिया थाना में आज एक 13 वर्षीय बालक भटकते हुए पहुंचा, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। पूछताछ के दौरान बालक की पहचान हर्ष तिवारी, पिता रोहाणी तिवारी, निवासी ग्राम सबैचा, थाना अमिलिया, जिला सीधी के रूप में हुई।

बालक ने पुलिस को बताया कि वह सीधी में अपने मामा के यहां रह रहा था, जिनका नाम “मुंशी” बताया जा रहा है। किसी कारणवश वह रास्ता भटक गया और चलते-चलते सेमरिया थाना पहुंच गया।

👉 पुलिस की तत्परता सराहनीय सेमरिया थाना पुलिस ने बालक को तुरंत सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास जारी है, ताकि उसे जल्द से जल्द सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

⚠️ अपील यदि किसी को इस बालक या उसके परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें।

📍 मानवता की मिसाल – पुलिस की सजगता से एक मासूम सुरक्षित

📢 हर सच, जो आप जानना चाहें – PRIDE INDIA NEWS

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment