मड़वास बफर क्षेत्र में तेंदुए की मौत, जांच जारी

0 351

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨

सीधी | 26 मार्च 2026

संजय टाइगर रिजर्व के मड़वास बफर क्षेत्र में एक नर तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च की सुबह गश्ती दल को कक्ष क्रमांक पी-1392, पश्चिम मड़वास बीट में तेंदुए का शव मिला।

घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर सघन जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया।

मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम—डॉ. कैलाश तिवारी (NTCA प्रतिनिधि), डॉ. अभय सेंगर (वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी) और डॉ. प्रशांत सिंह सेंगर—द्वारा किया गया।

प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत का कारण आपसी संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) माना जा रहा है। तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष आंकी गई है और उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार या अवैध गतिविधि की आशंका कम मानी जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद बिसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों और वन्यजीव विशेषज्ञों की उपस्थिति में तेंदुए का दाह संस्कार किया गया।

वन विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment