“आईएएस विकास मिश्रा बने जिले के नए कलेक्टर, पदभार संभालते ही दी प्राथमिकताओं की रूपरेखा”

0 787

सीधी मध्यप्रदेश

जिले में नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री मिश्रा के पदभार संभालने के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियों में नई सक्रियता देखने को मिली।

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की प्राथमिक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री बीपी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, एसडीएम गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment