सीधी में मुख्यमंत्री का औचक दौरा, प्रशासन में मची हलचल
🚨PRIDE INDIA NEWS-BREAKING NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अचानक सीधी पहुंचने से जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बिना पूर्व सूचना के हुए इस दौरे ने अधिकारियों और कर्मचारियों की भागदौड़ बढ़ा दी, जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर करीब 3 बजे पनमार हवाई पट्टी पहुंचे, जहां से वे सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
👉 उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
👉 भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी की गई।
सर्किट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इस अचानक दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
🔴 अचानक दौरे से बढ़ी सियासी हलचल, कई अहम फैसलों की अटकलें तेज
