समनापुर महाविद्यालय में जल संरक्षण की शपथ, “जल है तो कल है” का दिया संदेश

0 332

डिंडौरी | जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

डिंडौरी जिले के शासकीय महाविद्यालय समनापुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड समनापुर के मार्गदर्शन में चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति, झांकी रैयत के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण और संचय के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को जल के महत्व, इसके सीमित संसाधन होने और भविष्य के लिए संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई।

छात्र-छात्राओं ने “जल है तो कल है” का नारा लगाते हुए अपने दैनिक जीवन में जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और समाज में जागरूकता फैलाना रहा।

इस अवसर पर सेक्टर क्रमांक 02 छांटा के नवांकुर संस्था प्रभारी एवं एम.एस.डब्ल्यू. छात्र वेद प्रकाश यादव, मेंटर दिलीप कुमार बर्मन, केशव ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर, शिशु बड़गैया, डॉली पनरिया सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए भावी पीढ़ी को इसके प्रति सजग और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment