अमरपाटन न्यायालय में बम की सूचना से हड़कंप

0 10,231

🚨 BREAKING NEWS 🚨

  • अमरपाटन | Pride India News

अमरपाटन न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से पूरे इलाके में अचानक हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए 15 जहरीले बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।

👉 तुरंत हरकत में आया प्रशासन

एसडीपीओ ख्याति मिश्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

✔️ थाना अमरपाटन पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला

✔️ न्यायालय परिसर को घेरकर सघन सर्चिंग अभियान शुरू

✔️ हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच जारी

💥 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फिलहाल कोई संदिग्ध सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

⚠️ प्रशासन की अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें।

👉 हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Pride India News

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment