सीधी: स्कूल के बाहर छात्रों पर हमला, क्षेत्र में मची दहशत

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Pride India News 🚨
सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सान्दीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के मेन गेट के बाहर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने स्कूल के छात्रों पर अचानक हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अचानक हुए इस हमले से छात्र घबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। छात्रों के विरोध के बाद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।
घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
👉 प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
👉 पुलिस की भूमिका पर नजर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
📢 Pride India News अपील:
स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।