राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित

सीधी जिले के 169 छात्र चयनित, प्रदेश में 12वां स्थान

0 284

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सत्र 2025-26 के लिए 12 अक्टूबर 2025 को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 9 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया है।

 

परिणाम के अनुसार सीधी जिले के कुल 169 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्रों की संख्या के आधार पर जिले ने प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त किया है। विकासखण्डवार चयन में मझौली से 67, कुसमी से 44, सीधी से 28, रामपुर नैकिन से 27 तथा सिहावल से 03 छात्र शामिल हैं।

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला, विकासखण्ड मझौली से सर्वाधिक 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

 

चयनित विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आधार आधारित ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत पात्रता शर्तों के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में केंद्र स्तर से प्रदान की जाएगी।

 

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।

#Sidhi #JansamparkMP

Jansampark Madhya Pradesh

CM Madhya Pradesh

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment