मेंहदवानी में खाद्य विभाग का छापा: होटल से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, होटल संचालकों में हड़कंप

0 180

 

डिंडौरी जिले की शहपुरा तहसील में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी है। शहरी क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अब विभाग की टीम ने कस्बों की ओर रुख कर लिया है। तीसरे दिन भी खाद्य विभाग की टीम एक्शन मोड में नजर आई।

 

सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी के नेतृत्व में टीम ने विकासखंड मेंहदवानी के व्यस्ततम क्षेत्र, जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित अभिलाष दास लारिया होटल में अचानक छापा मार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया।

 

जांच में होटल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम ने तत्काल तीनों सिलेंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर होटल संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

खाद्य विभाग की इस अचानक कार्रवाई से मेंहदवानी मुख्यालय के होटल एवं ढाबा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment