बीजेपी नेता अवधेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, स्वस्थ होने के बाद घर पहुंचे — प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता ने जाना हाल

0 348

घोसी (जहानाबाद):

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा की तबीयत खराब होने की खबर के बाद उनके शुभचिंतकों में चिंता का माहौल बन गया था। जानकारी के अनुसार, विगत कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ।

स्वस्थ होने के बाद वे अपने आदर्श ग्राम गोड़सर स्थित आवास पर वापस आ गए हैं। इसी क्रम में प्राइड इंडिया न्यूज़ के संवाददाता नवीन कुमार उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बताया जा रहा है कि उनके घर पर लगातार समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment