विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान। 

0 345

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम द्वारा विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 मार्च को प्रातः 9 बजे से वार्ड संख्या 10 एवं 38 में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

यह कार्यक्रम महापौर अर्चना वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ,

 

जिसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को दृष्टिगत रखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना है।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा चिन्हित स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।

 

महापौर ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें।

 

कार्यक्रम के संचालन में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा (आईएएस),संबंधित जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक तथा क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment