समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसान पंजीयन जारी

0 496

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में अब तक 1264 किसानों ने कराया पंजीयन

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 1264 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है, जिसमें कुल 1895.43 हेक्टेयर रकबा दर्ज किया गया है।

 

फसलवार पंजीयन की स्थिति में गेहूं के लिए सर्वाधिक 1254 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके अलावा चना के 92, मसूर के 5 तथा सरसों के 18 किसानों का पंजीयन किया गया है।

 

तहसीलवार प्रगति पर नजर डालें तो शहपुरा तहसील में सर्वाधिक 841 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि डिंडौरी तहसील में 316 तथा बजाग तहसील में 107 किसानों का पंजीयन दर्ज किया गया है।

 

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक किसान पंजीयन में लगभग 23.29 प्रतिशत तथा कुल पंजीकृत रकबे में 20.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो किसानों की बढ़ती जागरूकता और समर्थन मूल्य पर उपार्जन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

 

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन करा लें, ताकि समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय कर शासन की योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment