सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 264

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

रविवार, 01 मार्च 2026

🔴👉बड़ी खबर- चल रहे भयानक युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई’ की मौत, ईरान में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की हुई घोषणा।

🔵👉सीधी विधायक रीति पाठक के सवालों पर घिरी व्यवस्था, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी कार्यवाही की जानकारी, विधानसभा में गूंजा सीधी का मुद्दा। अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही के संकेत, अधिकारियों को नोटिस जारी।

🔵👉सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 251 सीसी अवैध नशीली कप सिरप के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार।

🔵👉सीधी पुलिस की कार्यवाही में दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

🔵👉डिंडोरी जिले में तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, जबलपुर अमरकंटक हाईवे पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

🔵👉सीधी जिले के सिहावल में हुआ जनाक्रोश विस्फोट, कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विशाल धरना।

सीधी में गुटखा, सिगरेट पर मुनाफाखोरी, थोक व्यापारियों की मनमानी से फुटकर दुकानदार काफी परेशान, जिला प्रशासन पर उठ रहे सवाल।

🔵👉200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला हमला, इजरायल ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा अटैक।

🔵👉इजरायली-अमेरिकी हमलों से ईरान में बड़ी तबाही, 200 से ज्यादा की मौत।

🔵👉’हमले में मारे गए खामेनेई’ नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा दावा, बोले- हम से नहीं बच सका।

🔵👉ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, UAE पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, कुवैत-कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ हमला, एयरस्पेस बंद।

🔵👉 इजरायल पर तीन तरफ से अटैक, ईरान के बाद हूती-हिज्बुल्लाह ने खोला मोर्चा, बहरीन में US बेस भी उड़ाया।

🔵👉ट्रंप का दो टूक संदेश, इस ऑपरेशन का मकसद ईरान को आजाद कराना, ईरानी सेना अब डाल दे हथियार।

🔵👉सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए, 14 मिलिट्री बेस पर किया हमला; ईरान का बड़ा दावा।

🔵👉इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे,सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- UP में आतंक की जगह नहीं।

🔵👉ईरान-इजराइल जंग, भारत ने एडवाइजरी जारी की,खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील; कश्मीरी छात्रों को वापस लाने की मांग।

🔵👉अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया,AAIB की प्राइमरी रिपोर्ट में दावा- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी रनवे पर उतरा।

🔵👉पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटेगा,अकादमिक काउंसिल में प्रस्ताव पास, अब मैनेजमेंट बोर्ड व सरकार लेना है फैसला।

🔵👉हमारे लोग सुरक्षित रहने चाहिए… खाड़ी में जंग के बीच जयशंकर की ‘फोन डिप्लोमेसी’।

🔵👉युद्ध से अफरा-तफरी दुबई पर सबसे ज्यादा असर, एयरपोर्ट बंद; पाम जुमैरह पर भी गिरीं मिसाइलें।

🔵👉‘कांग्रेस देश को बदनाम करने का मौका ढूंढती है’, अजमेर में पीएम मोदी का तीखा हमला।

🔵👉दुनिया में बड़े तेल संकट की आहट! ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रोक रहा जहाजों की आवाजाही।

🔵👉आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत,8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी।

🔵👉गोलियों की गूंज से थर्राया Kishtwar… जैश के 3 आतंकी ढेर, सेना ने ‘ढोक’ उड़ाकर किया खात्मा!

खेल समाचार

🔴👉PV सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी! US-इजराइल ईरान हमलों से फ्लाइट्स बंद—All England Open पर बड़ा संकट!

🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में आज भारत का दो दो हाथ होगा वेस्टइंडीज के साथ,आज भारत जीता तो पहुंचेगा सेमीफाइनल में।

🔴👉🏏T20 विश्व कप में अंतिम गेंद पर जीता पाकिस्तान, श्रीलंका ने दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से कर दिया बाहर

🔴👉🏏प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणजी ट्रॉफी चैंपियन होने पर जम्मू-कश्मीर टीम को दी बधाई, ट्वीट कर दीं शुभकामनायें।

🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो🔆

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment