परिक्रमावासियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से अब तक 1104 श्रद्धालु लाभान्वित

0 115

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर निरंतर संचालित किया जा रहा है। 16 जनवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 1104 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गई हैं।

शिविर में परिक्रमावासियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी एवं शुगर की जांच, आवश्यकतानुसार आयुष विभाग द्वारा, आयुर्वेदिक दवाइयां, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आयुष विभाग द्वारा संचालित यह अभियान होली अवकाश को छोड़कर 15 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक परिक्रमा वासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए चिकित्सा दलों की नियमित तैनाती की गई है।

जिला प्रशासन ने परिक्रमा वासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का लाभ लें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment