नगर आयुक्त ने मौके पर दो शिकायतों का किया निस्तारण।

0 250

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया जाता है इस कार्यक्रम के तहत नगर निगम से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाता है

 

इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय में नगर निगम से संबंधित शिकायतों को चुना 10 शिकायतें प्राप्त हुई और दो शिकायतों का मौके पर ही नगर आयुक्त द्वारा निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment