सोन घड़ियाल नदी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा व पोकलेन जब्त

0 654

 

सीधी।जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम नकझर में प्रशासन ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि लगभग 11:30 बजे तहसीलदार बहरी इंद्रभान सिंह एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक शिशिर यादव व देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में संयुक्त छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सोन घड़ियाल नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 03 हाईवा (MP53HA2315, MP53HA2254, UP64CT2083) तथा 01 पोकलेन मशीन (PIN–PUNJS14CC01782587) को जब्त किया गया।

जब्त किए गए सभी वाहनों व मशीन को सुरक्षार्थ थाना बहरी परिसर में खड़ा कराया गया है। प्रशासन द्वारा संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज एवं वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment