तिगांव शंकर पट: हजारों की भीड़ के बीच दृष्टि ठाकरे की जोड़ी ने मारी बाजी

0 474

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा

 

पांढुर्णा/तिगांव: जिले के सबसे बड़े ग्राम तिगांव में आयोजित दो दिवसीय भव्य शंकर पट प्रतियोगिता का बुधवार, 4 फरवरी को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। वालके मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, जनपद उपाध्यक्ष भीमराव वालके और कुनबी समाज जिलाध्यक्ष रामराव टोनपे की उपस्थिति में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता के परिणाम: जनरल गट

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की दर्जनों बैल जोड़ियों ने दमखम दिखाया। जनरल गट में तिगांव की नन्ही खिलाड़ी कुमारी दृष्टि सुजीत ठाकरे की जोड़ी ‘रुबाब और देवा’ ने 8.24 सेकंड का समय निकालकर प्रथम पुरस्कार (33,000) अपने नाम किया।

अन्य विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

द्वितीय: अभिजीत राठौड़ (मालेगांव) – जोड़ी: सरजा और सोन्या (8.37 सेकंड) – पुरस्कार: 22,000

तृतीय: दादा पांडे (एलकापार) – जोड़ी: काशी और दुर्गा (8.49 सेकंड) – पुरस्कार: 15,000

चतुर्थ: सोमेश्वर कडू (अदासा) – जोड़ी: फाइटर और शंकर (8.58 सेकंड) – पुरस्कार: 10,000

पंचम: धनराज वसु (तेलकामठी) – जोड़ी: रघु और राणा (8.67 सेकंड) – पुरस्कार: 8,000

गांव गट के विजेता

स्थानीय स्तर पर आयोजित गांव गट में हर्षल वालके की जोड़ी ‘राम और श्याम’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बंटी यमदे की जोड़ी दूसरे और मधुकर महाले की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। संतोष नवड़ेती और रामराव टोनपे की जोड़ियों ने क्रमशः चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया।

क्षेत्र में भारी उत्साह

लंबे समय बाद आयोजित हुए इस पट को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। विशेष रूप से बच्चियों द्वारा बैल जोड़ी दौड़ाने के साहस की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा नेता देवीदास राऊत, मायाबाई राऊत, अनिल चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। पट समिति के अध्यक्ष निलेश हिवसे एवं उनकी टीम ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। समिति ने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment