Breaking News

लोधीखेड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: किराना दुकान में चोरी करने वाले नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

0 344

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा

 

पांढुर्णा | लोधीखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए नागपुर के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिकअप वाहन सहित करीब 7.77 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

क्या था मामला?

बीती 26 नवंबर 2025 की रात, फरियादी आकाश भुते के पुराने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान का सामान और नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र तक सुराग जुटाए।

ये हुई जप्ती:

पुलिस ने आरोपी नयन केसरवानी (23) और अमन कुमार डहारे (20) निवासी नागपुर को हिरासत में लिया। इनके पास से:

47,000 रुपये नकद

शक्कर, खाने का तेल, सुपारी, तंबाकू की बोरियां

चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन (MH-49-AT-4845) जप्त किया गया।

जंगल में जुआ खेल रहे सात आरोपी दबोचे, कार और नकदी बरामद

मोहगांव | जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मोहगांव पुलिस ने जामलापानी के जंगलों में दबिश देकर सात लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है।

आधी रात को पुलिस की रेड:

थाना प्रभारी अमित दानी को सूचना मिली थी कि पहाड़ी के पास जंगल में जुआ चल रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से शकील शेख, अमजद शेख, विशाल गजभिए, पंकज धुर्वे, राहुल मदनकर, अभिषेक डोले और कुणाल सल्लाम को गिरफ्तार किया।

बरामदगी:

पुलिस ने मौके से 15,800 रुपये नकद, ताश के पत्ते, 2 कार और 2 मोटरसाइकिल जप्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment