थाना रोजा पुलिस ने शुभम रेस्टोरेन्ट में फायरिंग की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा ।

0 369

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। शुभम रेस्टोरेंट में मारपीट व गोली कांड के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

 

 

थाना रोजा लोदीपुर स्थित शुभम रेस्टोरेंट में 25 जनवरी को मारपीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी जिसमें रेस्टोरेंट के मैनेजर बृजदीप द्वारा थाना रोजा पर सूचना दर्ज कराई की मयंक मिश्रा, पीयूष मिश्रा, योगेश व तीन, चार अज्ञात साथियों के रेस्टोरेंट में आकर 10 हजार रुपए की रंगदारी मांगी, मांग पूरी न होने पर जाति सूचक गाली गलौज व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया।

 

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में उo निo अभिषेक, उo निo सागर गौतम,हेo कांo विनोद कुमार, हेo कांo नरेश कुमार, हेo कांo महकार सिंह ने कुलदीप उर्फ मयंक तिवारी व पीयूष तिवारी निवासी मोहल्ला लोदीपुर थाना रोजा को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस किया बरामद।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment