डॉक्टर केपी गुप्ता ने अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री कराई उपलब्ध।

0 377

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। कस्बा जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रौली बौरी में लगी भीषण आग के बाद वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और भोजन उपलब्ध कराया।

 

डॉ. गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि पीड़ितों के साथ खड़ा रहे। ग्रामीणों ने डॉ. गुप्ता के प्रयास की सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। हालांकि, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment