मड़ावरा तहसील में जिलाधिकारी का दौरा, जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0 294

 

आज ललितपुर जिले की मड़ावरा तहसील में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि फरियादियों की हर समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जाए। विशेष रूप से राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

 

जिला रिपोर्टर: प्रवीण जैन

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment