Breaking News

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन 

0 192

औरंगाबाद ( देव ) उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटैया के सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जहां छः विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उनके सचिव सहित विद्यालय प्रधानाध्यापक मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस दौरान जिला प्रशिक्षक शशिभूषण कुमार सिंह व उषा देवी ने बताया कि शिक्षा का सर्व व्यापी करण एक व्यापक लक्ष्य है, जहां लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार गांव के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छः से चौदह आयु वर्ग के सभी बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना है, वहीं विद्यालय में सत प्रतिशत नांमाकन, उनका ठहराव,सतत व्यापक मूल्यांकन,वाल केन्द्रीयित शिक्षा प्रणाली निरंतर जारी है, जहां विद्यालय में अध्ययन कर रहे बच्चों का भय सदमे और चिंता से मुक्ति दिलाना है, लिहाजा विद्यालय में सतत व्यापक मूल्यांकन जारी है, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शहनवाज आलम, अंजना कुमारी, इंदु कुमारी, अध्यक्ष संतोष कुमार, समेत कई लोग प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से शामिल थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment