थाना रोजा पुलिस ने मोबाइल छीने की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने मोबाइल छीने के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, छीने गए, पांच मोबाइल बरामद, एक साथी की तलाश जारी।
सुरजीत सिंह निवासी ग्राम जमुही थाना रौजा ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह जमुही मोड पर किराना लेने के लिए खड़ा था, और बात कर रहा था कि अचानक से स्कूटी सवार तीन व्यक्ति उसके मोबाइल पर झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गए।
राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में उo निo अभिषेक, उo निo शंभू दयाल भार्गव आदि पुलिस टीम में 24 घंटे के अंदर सर्विसलांस सेल टीम व सूचनाओं के आधार पर अजमल 21 वर्ष निवासी हयातपुर थाना चौक कोतवाली, दूसरा साथी फैजान 22 वर्ष निवासी बाबू जाई थाना कोतवाली, 16 जनवरी को रात 12:53 पर अटाली अंडरपास से किया गिरफ्तार उनके कब्जे से छीने गए कुल पांच मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि हम दोनों ने ही अपने साथी अमन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बाड़ू जाई थाना चौक कोतवाली के साथ मिलकर मोबाइल छीन कर उन्हें बेच देते हैं तथा प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलते हैं हम लोग लंबे समय से मोबाइल छीने की घटनाएं कर रहे हैं अभियुक्त द्वारा पूछताछ में यह भी बताया गया की 13 जनवरी को ग्राम जमुही मोड पर एक व्यक्ति से मोटरोला कंपनी का मोबाइल छीना था, व 10 जनवरी को रेती रोड स्थित सुदामा स्कूल के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति से मोबाइल छीना था, दोनों मोबाइल फोन अपने साथी अमन को बेचने के लिए दे दिए थे, आज फिर मोबाइल छीने तथा उन्हें किसी खरीदार को बेचने के उद्देश्य से हम लोग विभिन्न स्थानों पर घूम रहे थे जब ऑस्ट्रेलिया अंडरपास के पास पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत दिया गया तो हम घबरा गए और स्कूटी लेकर भागने लगे घबराहट में स्कूटी फिसल गई इसके बाद पुलिस ने हम दोनों को मौके पर पकड़ लिया।