हरिकिशन त्यागी जी की 37वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल और स्वेटर 

0 184

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में हरि कौशल त्यागी जन कल्याण समिति और भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर लगभग 380 कम्बल और 450 स्वेटर जरूरतमंदों, विकलांगों, विधवाओं और असहाय लोगों को वितरित किए गए।

 

माननीय मंत्री जी ने कहा कि समाज में सारे लोग समान नहीं होते, कुछ लोग शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से अधिक सक्षम होते हैं, जबकि कुछ अधिक कमजोर होते हैं। सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। अपने माता-पिता और बड़ों के नाम पर सेवा करना पुनीत कार्य है। हरिकिशन त्यागी जी की पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा कम्बल वितरण करना सराहनीय है।

 

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि हर साल उनके पिता की पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों और जरूरतमंदों को गर्म गर्म चाय और बिस्कट सेवा भी प्रदान की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment