महोबा में 23.43 लाख की चोरी का खुलासा, 21.18 लाख नकद बरामद, मामा-भांजा गिरफ्तार

0 430

महोबा, 07 जनवरी 2026।

महोबा में दो दिन पूर्व बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से हुई 23 लाख 43 हजार रुपये की चोरी का पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त टीम ने 21 लाख 18 हजार 660 रुपये नकद बरामद करते हुए अंतरप्रांतीय बदमाश सहित दो आरोपियों—मामा-भांजा—को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में लगी बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में मजदूरों के भुगतान हेतु बड़ी रकम रखी गई थी। मध्यप्रदेश के लवकुशनगर निवासी दयाशंकर रैकवार (प्लंबर) को नकदी रखे जाने की जानकारी थी। उसने अपने मामा राममिलन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और कटर से अलमारी काटकर 23.43 लाख रुपये उड़ा लिए। घटना में कुछ नोट जल भी गए।

4 जनवरी 2026 की रात शिकायत मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। बजरिया चौकी के पास नकदी लेकर भागने की फिराक में बैठे दोनों आरोपियों को चोरी की गई रकम सहित धर दबोचा गया। बरामदगी के बाद धारा 317 बीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बाइट:

प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, महोबा

(रिपोर्ट: रामसिंह

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment